दिल्ली पीजी हादसा: बगल की कमजोर इमारत गिराने का काम शुरू, एक और गिरफ्तार

त्य निकेतन में इमारत ढहने के हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड पर रहें। दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टल का सघन निरीक्षण हो, अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि बिल्डिंग रिकॉर्ड खंगाला जाए, आखिर किस वर्ष और किसके अधिकार क्षेत्र के दौरान अवैध निर्माण हुआ।

कमजोर इमारत को गिराने का शुरू

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जहां पांच मंजिला पीजी इमारत गिरी उसके बगल वाली खतरनाक कमजोर इमारत को गिराने का शुरू हो गया है।

महेश की कोर्ट में पेशी

आरोपियों में से एक, महेश, जिसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है, उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। महेश के साथ-साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक राजमिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है।

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग को गिराने का काम

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है।

और पढ़े  दिल्ली इमारत हादसे को लेकर HC में याचिका, आज ही हो सकती है सुनवाई

पीजी चलाने वाला शख्स सुधांशु गिरफ्तार

दिल्ली पीजी हादसा: बगल की कमजोर इमारत गिराने का काम शुरू, एक और गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पीजी हादसे में कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने दी जान, पंखे से लटका मिला शव

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे राकेश मेहता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया…

    सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला: लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस, किराये की व्यवस्था में भी बदलाव

    सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस…