हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल किशोरी ने शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने रेल चौकी के बाहर पहुंचकर हंगामा काटा।
अभी तक ठोस कार्रवाई न होने और चौकी के बाहर सीसीटीवी कैमरे न होने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने जल्द चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर ली है। तलाश में दबिश दी जा रही है।






