उत्तराखंड: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 225 मामले आए सामने, 158 मरीज हुए ठीक, 5 की हुई मौत

त्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में 225 मामले सामने आए हैं। इसमें देहरादून में 213 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। 158 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच मरीजों की मौत चुकी है। डेथ ऑडिट में दो मृतकों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण अधिक मिला है।

प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामले मिले हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 32 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में स्वाइन फ्लू की गंभीर स्थिति है। अब तक कुल 225 मामलों में 158 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू व मौसमी बुखार से ग्रसित मरीजों की गहन निगरानी की जा रही है। प्रदेश में स्थिति सामान्य है। पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की मृत्यु होने पर डेथ ऑडिट कराया जा रहा है।
और पढ़े  देहरादून- साइबर अपराध: 4 जिलों में ऑपरेशन हॉटस्पॉट, प्रदेशव्यापी अभियान शुरू, पुलिस ने कई जगह मारा छापा
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…