बैकुंठ चतुर्दशी: कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ा दीया अनुष्ठान, इंग्लैंड-अमेरिका के दंपती भी होंगे शामिल

मलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर होने वाले खड़ दीया अनुष्ठान में इस बार इंग्लैंड और अमेरिका के दंपती भी शामिल होंगे। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर दोनों देशों से एक-एक दंपती ने पंजीकरण कराया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 30 दंपती संतान कामना के लिए अनुष्ठान के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 आशुतोष पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार पंजीकरण प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी गई है। दिल्ली, हरियाणा, मेरठ समेत विभिन्न स्थानों से दंपती लगातार पंजीकरण करा रहे हैं।

इस बार इंग्लैंड और अमेरिका से पंजीकरण होना विशेष है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचकर अपने या परिजनों के नाम से पंजीकरण करा रहे हैं। श्रद्धालु मंदिर प्रशासन के मोबाइल नंबर 9412324526 और 7895472034 पर संपर्क कर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। मंदिर प्रशासन ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां को लेकर सेवादल के साथ बैठक भी की। पर्व नजदीक आने के साथ पंजीकरण की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

और पढ़े  मसूरी: व्यू प्वाइंट से अचानक नीचे गिरा दिल्ली का युवक, गंभीर हालत में लाया गया अस्पताल, मौत
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…