मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: गलोगी के पास ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री थे सवार

सूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास ब्रेक फेल होने से 17 सवारियों से भरा टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

गुरुवार को मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास एक टैंपो ट्रेवल के ब्रेक फेल हो गए। टैंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया। घटना में चालक सहित सभी 17 सवारियां बाल-बाल बच गईं। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि हादसा गुरुवार को करीब 1:30 बजे गलोगी पावर हाउस से लगभग 200 मीटर पहले हुआ है। टेंपो ट्रेवलर चालक हरिओम पुत्र लाल चांद निवासी अंबेडकर नगर रुड़की मसूरी से देहरादून जा रहा था।
इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया। हादसे में सवारियों और चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। सवारियों को दूसरे वाहन के माध्यम से देहरादून भेज दिया गया।
और पढ़े  देहरादून: CM धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक, सुशासन और जनहित से जुड़ी नीतियों पर चर्चा
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…