ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

षिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शराब पिलाने और नशे की हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि नाबालिग अपनी परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शिवम उर्फ शुभम (19), गोविन्द (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकारी है।
और पढ़े  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…