बदरीनाथ धाम में भव्य रूप से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, बामणी गांव से पहुंचेगी विभिन्न झांकियां

दरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व चार सितंबर को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बदरीनाथ के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जन्माष्टमी पर बदरीनाथ मंदिर में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठी रवींद्र भट्ट की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष आरती और पूजा होगी।
इस दौरान बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बदरीश पंडा पंचायत की ओर से पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बताया कि बामणी गांव से विभिन्न झांकियां बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़े  हल्द्वानी जनसभा शुद्धिकरण विवाद: सचिवालय कूच के दौरान गोदियाल को हिरासत में लिया, हरक सिंह की बिगड़ी तबीयत
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…