लालकुआं / मोटाहल्दू- बीसीआरएम पब्लिक स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत

बृहस्पतिवार सुबह बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौम्वाल स्थित मां शारदा धाम मंदिर में पूजा और सफाई करने पहुंचे पंडित नवीन चंद्र भट्ट पर तेंदुआ झपट पड़ा। पंडित के शोर मचाने पर राहगीरों ने भी शोर किया तो तेंदुआ स्कूल की दीवार फांदकर पास के गन्ने के खेत में जा घुसा। घटना के बाद बीसीआरएम पब्लिक स्कूल में सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी कर दी गई। बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक आबादी वाले क्षेत्रों में करीब एक पखवाड़े से तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के निर्देश पर वनकर्मी हरीश शर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने ड्रोन कैमरे से गन्ने के खेतों और आसपास के क्षेत्र में दिनभर सर्च अभियान चलाया लेकिन तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी। घनी झाड़ियों और गन्ने के खेतों के कारण तलाश में परेशानी आई।

 

इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल ने वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना देकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की। वहीं समाजसेवी सुंदर मलवाल ने डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग के नाम ज्ञापन वन क्षेत्राधिकारी को सौंपकर तेंदुए को पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले पांच दिन खूब बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…