शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक अपने मार्गदर्शन और सलाह के जरिए छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उनके चरित्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित और संवेदनशील शिक्षक हर छात्र की अलग प्रतिभा को पहचान सकता है। ऐसे शिक्षक छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 

शिक्षकों को नई तकनीक अपनाने की सलाह

राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षकों से लगातार अपना ज्ञान बढ़ाने, तकनीक को अपनाने और पढ़ाने के नए तरीकों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्रों में स्वतंत्र सोच विकसित करना और उनके भीतर सवाल पूछने की भावना पैदा करना भी जरूरी है।

डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन को महान लेखक और दार्शनिक बताते हुए उन्हें एक असाधारण शिक्षक के रूप में याद किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं देशभर के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी समर्पित शिक्षकों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं। मेरी कामना है कि सभी शिक्षक ऐसी जागरूक पीढ़ियों का निर्माण करें, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

और पढ़े  छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया: पहले से अलर्ट मोड पर था पूरा स्कूल, फिर कैसे सबको चकमा दे गई 12वीं की बच्ची?

 

कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन देशभर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जाता है।

  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर पर ‘अर्नब’ का असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    दिल्ली-एनसीआर पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर साफ नजर आ रहा है। अर्नब के उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से संपर्क में आने के कारण मौसम में अचानक बदलाव…

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…