मेष राशि- आज छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर काम पूरी एकाग्रता से करना आपके लिए जरूरी रहेगा। कारोबार की कोई महत्वपूर्ण डील अचानक अटक सकती है, जिससे थोड़ी बेचैनी हो सकती है। परिवार से जुड़ी निजी बातों को बाहर साझा करने से बचें। बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में अपनापन और गर्माहट बढ़ेगी।
वृषभ राशि – आज धन और समृद्धि की खुशबू आपके चारों ओर फैली रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और दिल को सुकून मिलेगा। अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का समय है। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, वरना सेहत साथ छोड़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री माहौल को खुशियों से भर देगी, लेकिन कामों की अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।
मिथुन राशि-आज सकारात्मक सोच और नई उम्मीदों के साथ दिन की शुरुआत होगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काफी काम आएगी। पुराने और रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कमी नहीं आने देनी चाहिए। जीवनसाथी की सफलता आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।
कर्क राशि – आज आपका मन भक्ति और श्रद्धा में डूबा रहेगा, जैसे आत्मा को सच्चा सुकून मिल रहा हो। लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें आपके मन को विचलित कर सकती हैं। पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको हल्का महसूस कराएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
सिंह राशि- आज आपके सामने कोई शानदार अवसर आ सकता है, जिसे सही तरीके से भुनाने पर करियर में फायदा मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई खास खबर या महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुरानी नौकरी से दोबारा ऑफर मिलने की संभावना भी बन सकती है। ऑफिस में बॉस का भरोसा जीतने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि कुछ लोग आपकी तरक्की से खुश नहीं होंगे।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज का दिन आपको धैर्य और संयम की परीक्षा लेने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा और छोटी सी समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
मीन राशि – आज बेवजह के विवादों और उलझनों से खुद को दूर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार को सौंपी गई जिम्मेदारियां लोग अच्छी तरह निभाएंगे, जिससे उनके प्रति आपका भरोसा और मजबूत होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो मन को सुकून देगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर बीती यादें फिर से ताजा हो जाएंगी।







