दिल्ली- नरेला में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जिम के बाहर वारदात को दिया अंजाम

नरेला के बांकनेर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र के नहरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। सुबह में वह गांव से जिम करने के लिए आए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कई दिन से बदमाश उन्हें रंगदारी के लिए धमका रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के रिश्तेदार और दोस्त हंगामा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद कुमार का मुकुल प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय है और गांव में उनका एक बैंक्वेट हाल है। सुबह करीब छह बजे जिम आए थे। जैसे ही वह वहां से बाहर निकले तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।
गंभीर रूप से घायल प्रमोद को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद वह नरेला के एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी से चल रहे थे। पुलिस ने मौके साक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही आस पास की सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  पैरा एशियन गेम्स: PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई, दृढ़ संकल्प की सराहना की
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…