Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। घर की सजावट या रेनोवेशन का विचार उत्साह बढ़ाएगा।

 

वृषभ- आज आपका मन सेवा, दान-पुण्य और किसी के काम आने में खूब लगेगा। पुराने साथी से मुलाकात बीते दिनों की खूबसूरत यादें ताजा कर सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही दूरियां कम होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास घुलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। परिवार की निजी बातों को घर की चारदीवारी तक ही रखना बेहतर होगा, क्योंकि बाहरी लोगों की दखल परेशानी बढ़ा सकती है।

 

मिथुन- आज का दिन लाभ, राहत और खुशियों का खूबसूरत मेल लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया प्यार भरा समय रिश्ते में नई गर्माहट और मजबूती लाएगा। सेहत में सुधार होने से मन भी हल्का और प्रसन्न रहेगा। अतीत की कोई गलती आज आपके लिए सीख बनकर सही रास्ता दिखाएगी। विवादों से जितना दूर रहेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाई-बहनों के साथ होने वाली कोई महत्वपूर्ण चर्चा भविष्य में आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

 

कर्क- आज तरक्की के नए दरवाजे आपके सामने खुल सकते हैं। मुश्किल समय में दोस्तों का सहयोग आपको संभाल लेगा और किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक मन को खुश कर सकती है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 31 August 2026 आज इन 3 राशि की बदल सकती है जिंदगी, नौकरी-व्यापार में मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

 

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

 

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

 

मीन- आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। कारोबार में अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न रहेगा और पार्टनरशिप भी मजबूत बनी रहेगी। व्यापार को अगले स्तर तक ले जाने की आपकी योजना सफल होने की संभावना है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। दोस्तों और परिवार के साथ बिताया गया समय दिन को खास बना देगा। धार्मिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन से जुड़े कामों में भी आपका मन खूब लगेगा ।

  • Related Posts

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…

    Today Horoscope 01 September 2026 आज इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी परेशानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…