तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नाम लेकर साइबर ठगों ने हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं से 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी गरीबों की मदद के लिए चंदा एकत्र करने का झांसा देकर की गई। पीड़िताओं की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं को व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था। आरोपी ने प्रोफाइल पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का फोटो लगाया था और खुद को सीएम बताया। इसके बाद गरीबों की मदद के लिए बनाए जा रहे राहत फंड में चंदा एकत्र करने का जाल बुना। साइबर ठग ने झांसे में लेकर एक महिला से 45 हजार रुपये और दूसरी महिला से 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिलाओं को जब अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तब दोनों ने पुलिस से शिकायत की। सीओ साइबर सेल अमित कुमार सैनी ने बताया कि जिन खातों में रकम भेजी गई है उनकी जानकारी बिनक से मांगी गई है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






