उल्लास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वाँ गणतंत्र दिवस समारोह।

सदैव की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ का राष्ट्रीय महापर्व दिनांक 26.01.22 दिन बुधवार को उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के छोटे बड़े स्टेशनों सहित सम्पूर्ण मंडल पर अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया I देश की एकता, समरसता एवम अखंडता के प्रतीक इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित चारबाग़ स्टेडियम में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश कुमार सपरा,मंडल रेल प्रबंधक ,उत्तर रेलवे,लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीतू सपरा,अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ,लखनऊ मंडल उपस्थित रहे I कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से किया गया एवं उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की गारद का निरीक्षण किया गया।आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण मंडल के रेलवे सुरक्षा बल की महिला विंग द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक प्रस्तुत परेड एवम सलामी रही जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर ज्योति सिंह द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफ़ेद कबूतरों को आकाश में छोड़ा गया I अपने सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियों की चर्चा की एवं कोविड-19 द्वारा जनित समस्याओं एवम विषम परिस्थितियों के उपरांत भी मंडल द्वारा अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यकलापों तथा सेवाओं के निर्वहन हेतु रेलकर्मियों की सराहना करते हुए सभी को प्रेरित किया तथा भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करते हुए रेलवे के उत्तरोत्तर विकास की अपेक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सुश्री बबल यादव द्वारा महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, नई दिल्ली का संदेश भी पढ़ा गया।समस्त कार्यक्रम का आयोजन कोविड 19 के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर किया गया। इस आयोजन में मंडल के समस्त विभागाध्यक्ष एवम अन्य अधिकारीगण ,महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें, सभी यूनियनों तथा मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित रेल कर्मचारी उपस्थित रहे I

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू।
  • Related Posts

    गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका: उपनिरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, इस संगठन ने ली थी जिम्मेदारी

    गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके के मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी में घटना के समय मौजूद उपनिरीक्षक विकास…

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…