हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह सेकंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है।
वहीं, दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया।
कार के पास पहुंचते ही चार युवकों ने घेरा
फायरिंग के दौरान अंकित की ओर से हमलावरों को ललकारने की आवाज भी सुनाई देती है। इसके बाद हमलावर दोबारा गोलियां चलाते हैं। वारदात में 20 से अधिक राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
भागने के बाद फिर लौटे हमलावर
हत्या के बाद फोन पर दी काम पूरा होने की जानकारी
गोलियां चलीं तो लोग बचाने के बजाय भागे
वारदात के समय नाला पटरी पर लोगों की आवाजाही जारी थी। पहली फुटेज में कई लोग घटनास्थल के आसपास से गुजरते दिखाई देते हैं लेकिन गोलियां चलते ही अफरा-तफरी मच जाती है। एक महिला समेत कई लोग भागकर अपनी जान बचाते नजर आते हैं। कुछ दुकानदार तत्काल शटर गिरा देते हैं।
दोनों फुटेज बनीं पुलिस के लिए अहम
एक फुटेज में जहां हत्या की पूरी वारदात कैद है, वहीं दूसरी में घटना के बाद मौके का माहौल और लोगों की बातचीत दिखाई दे रही है। पुलिस दोनों वीडियो के साथ आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। हमलावरों के हुलिए, आवाज, आने-जाने की दिशा और वारदात के बाद भागने के रास्ते की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
फुटेज में दिखी वारदात के बाद की दहशत
इसके अलावा करीब पांच मिनट चार सेकंड का एक और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटती दिखाई देती है। लोग आपस में वारदात को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मौके की ओर बढ़ते हैं, जबकि आसपास खड़े लोग पूरी घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई देते हैं।
इस फुटेज से यह भी पता चलता है कि वारदात के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। पुलिस अब इस फुटेज को भी जांच में शामिल कर रही है, ताकि घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान की जा सके।
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में नौ गोलियां लगी थीं।
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।
अंकित बालियान की हत्या में उनके पिता सतवीर सिंह की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बाइक सवार चार हमलावरों पर बेटे पर फायरिंग कर हत्या की गई। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चार बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव बंतीखेड़ी निवासी अंकित बालियान की हत्या की खबर मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर को उनके बड़े भाई राजीव बालियान गांव में पहुंचे। राजीव बालियान राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। भाई की हत्या से दुखी राजीव बालियान ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। राजीव ने कहा कि उनकी दादी फूलमती की 25 साल पहले घर में घुस कर हत्या कर थी। आज तक इंसाफ नहीं मिला। अब भाई की बीच बाजार गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने सवाल किया कि कहां है पुलिस और कहां है रामराज, सरकार रामराज की बात कहती है।







