उन्होंने सबसे पहले चर्च में गाने गाए, जहां उनके दादाजी उपदेशक थे। 13 साल की उम्र में, उन्होंने नैशविल में ‘ग्रैंड ओल ओप्री’ में परफॉर्म किया, जहां जॉनी कैश ने उन्हें ‘पूर्वी टेनेसी से आई एक छोटी सी बच्ची’ के तौर पर पेश किया था।
हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह गानों से भरा सूटकेस लेकर अपने अंकल बिल ओवेन्स (जो खुद भी गाने लिखते थे) के साथ नैशविल चली गईं।
पोर्टर वैगनर और उनके सिंडिकेटेड टीवी शो के साथ उनकी पार्टनरशिप ने उनके करियर की शुरुआत की। उनका पहला डुएट (युगल गीत), ‘द लास्ट थिंग ऑन माई माइंड’ 1967 में रिलीज हुआ। इसी साल उन्होंने अपनी पब्लिशिंग कंपनी भी शुरू की थी।
उनके डुएट अक्सर रेडियो पर हिट होते थे, लेकिन उनके सोलो गाने (अकेले गाए गए गाने) शुरुआत में चार्ट में उतनी ऊंची जगह नहीं बना पाए। वैगनर के साथ को-प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए, उन्होंने अपनी कंट्री म्यूजिक वाली आवाज को और बेहतर बनाकर पॉप-स्टाइल में ढाला।
मशहूर हुआ पहला गाना
उनका पहला नंबर 1 सोलो गाना ‘जोशुआ’ था। ‘कोट ऑफ मेनी कलर्स’ गाने के साथ वह टॉप 5 में पहुंचीं। यह गाना उनकी मां के बारे में था, जिन्होंने कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर एक कोट बनाया था। पार्टन इसे बहुत गर्व से पहनती थीं, भले ही उनके साथी इसका मजाक उड़ाते थे।







