तस्वीरों में बारिश का कहर: दिल्ली-NCR में जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, कई जगह जलभराव

Spread the love

दिल्ली-एनसीआर में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लग गई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह जलभराव और पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा आफत गुरुग्राम में देखने को मिली। कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। करीब दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से हालात बदतर हो गए।  जिलाधिकारी गुरुग्राम ने इस स्थिति को देखते हुए सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। यह यह निर्देश 25 अगस्त 2026 के लिए प्रभावी होगी।

 

गुरुग्राम जिलाधिकारी ने सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की भीड़ को कम करना है। साथ ही, नागरिक एजेंसियों को सड़कों और नालियों की मरम्मत व रखरखाव के काम में सुविधा मिलेगी।

 

गुरुग्राम में हुई भारी बारिश के कारण सोहना रोड पर व्यापक जलभराव देखा गया। इस्लामपुर गांव के पास करीब 4 किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूल बसें भी जलभराव वाली सड़कों पर बच्चों को लेकर फंसी रहीं।

 

गुरुग्राम में 75 एमएम बारिश
गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद की स्थिति ने जीएमडीए और नगर निगम के जल निकासी के इंतजामों पर सवाल उठा दिए हैं। गुरुग्राम तहसील में 75 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद पुराने और नए गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। राजीव चौक पर सोहना हाईवे की ओर बस और एंबुलेंस पानी में फंस गईं, जबकि शीतला माता रोड पर स्कूल बस फंसने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला।

और पढ़े  चीनी की जमाखोरी पर सख्ती: 70 से 80 रुपये तक पहुंचे दाम, UP समेत इन राज्यों में निगरानी के निर्देश जारी

 

गुरुग्राम में कई इलाकों में दो से तीन फीट तक भरा पानी
जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जीएमडीए और नगर निगम की ओर से बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने के बावजूद कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इससे पैदल यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई और दोपहर 12 से एक बजे के बीच तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई।

 

गुरुग्राम के राजीव चौक पर बस और एंबुलेंस फंसी
राजीव चौक पर गुरुग्राम-सोहना हाईवे की सर्विस रोड पर पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। यहां बस और एंबुलेंस फंस गईं। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुभाष चौक पर सदर थाने की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर करीब तीन फीट पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। अतुल कटारिया चौक के पास शीतला माता रोड पर स्कूल बस पानी में फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। समाजसेवी नवीन गोयल, अमरीक राठी और गजेंद्र गुप्ता ने सेक्टर 12 चौक पर यातायात संभाला। इसके बाद शीतला माता रोड पर पहुंचे और लोगों की मदद की।

 

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर भी पानी
गोल्फ कोर्स रोड पर भी जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित नजर आई। कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से सोसाइटियों से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। करोड़ों रुपये के फ्लैट में रहने वाले लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। रैपिड मेट्रो स्टेशन के नीचे भी जलभराव रहा। सोहना हाईवे के कुछ हिस्सों में भी पानी भर गया।

और पढ़े  कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

 

बस स्टैंड और महावीर चौक पर भी हालात खराब
बारिश के बाद गुरुग्राम बस स्टैंड में पानी भर गया। जलभराव के कारण रोडवेज और निजी बस संचालकों को डिपो के बाहर से यात्रियों को बैठाना पड़ा। महावीर चौक पर पानी जमा होने से एमजी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण महावीर चौक अंडरपास को बंद कर दिया गया। बसई रोड, सोहना, सेक्टर-10 अस्पताल के सामने और सेक्टर-4 रेलवे रोड पर भी काफी पानी जमा हुआ। बसई रोड के दुकानों और औद्योगिक क्षेत्र, दौलताबाद और राजेंद्र पार्क में जगह-जगह जलभराव रहा। सेक्टर-10 अस्पताल के गेट के पास पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही में परेशानी हुई।

 

गुरुग्राम में बारिश में सड़कों पर उतरे निगम अधिकारी
भारी बारिश के दौरान जलभराव और यातायात की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को फील्ड में उतरे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका ने जीएमडीए, एनएचएआई और नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पानी में भीगते हुए शहर का दौरा किया। टीम ने झाड़सा चौक, राजीव चौक, मेदांता अंडरपास, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सोहना रोड और एरिया मॉल समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।


Spread the love
  • Related Posts

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love

    आज दिल्ली की 4 हजार महिलाओं को मिलेंगे लक्ष्मी योजना के लाभार्थी पत्र, तालकटोरा में बड़ा आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा…


    Spread the love