Delhi- आईटीओ पर कारों की टक्कर, दो विधायक समेत 6 घायल, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Spread the love

ईपी इस्टेट इलाके में रविवार रात करीब एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आईपी इस्टेट थाने को रात करीब 9.30 बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि इनोवा और स्विफ्ट कार में टक्कर हुई थी। दिल्ली के आर्य नगर निवासी 32 साल के आशुतोष पांडे स्विफ्ट कार चला रहे थे। वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रहे थे।

 

 

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास उनकी कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार रेलिंग पार करते हुए आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से जा भिड़ी। इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी को तुरंत लोक नायक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम आईटीओ पर उस जगह पहुंची जहां एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, रेलिंग पार की और किराड़ी विदायक अनिल झा और कर्नाटक विधायक अभय पाटिल को ले जा रही दूसरी कार से आमने-सामने टकरा गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल सभी लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  कैबिनेट ने 5 फैसलों को दी मंजूरी, चार रेल और एक हाईवे प्रोजेक्ट पर लगी मुहर,जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

स्विफ्ट कार में सफर कर रहे आशुतोष पांडे ने बताया कि मैं आईटीओ रेड लाइट से मुड़ा और हेडक्वार्टर के बाहर पहुंचा। दूसरी तरफ से तेजी से आती हुई एक कार ने मेरी कार को टक्कर मार दी… फिलहाल, मैं ठीक हूं।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत तो कई इलाकों में हुआ जलभराव

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ…


    Spread the love

    दिल्ली- 1 रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तम नगर इलाके में स्टोरी टीवी एप्लीकेशन के रिचार्ज का 1 रुपया वापस लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक शख्स को भारी पड़…


    Spread the love