रुड़की- दर्दनाक हादसा: कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, छह घायल

Spread the love

रुड़की में कलियर रोड पर शुक्रवार रात चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब करीब साढ़े दस बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर तीन युवकों की मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को मदद पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई  है।

मृतक 
1-अयान(18 ) पुत्र शहजाद निवासी बिजौली।
2-राजू (24)पुत्र कदम सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर।
3-राजीव(22) पुत्र मोलाड निवासी ग्राम रहमतपुर ।

घायल 
1-आदित्य(25) पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम खंजर रोड।
2-साहबानपुत्र मुराद निवासी बिजौली


Spread the love
और पढ़े  अंकिता भंडारी हत्याकांड- तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दो दिन की सुनवाई के बाद सुनाया फैसला
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love