देहरादून- भारत-नेपाल के बीच व्यापक सहयोग पर बनी सहमति, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास

Spread the love

भारत नेपाल के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर आयोजित दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा के मुद्दों पर व्यापक सहयोग पर सहमति बनी है। दोनों देशों ने सीमा के आसपास के इलाकों में असामाजिक गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए साझा प्रयास मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

दोनों देशों ने सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए पहले से चले आ रहे प्रयासों की समीक्षा की गई है। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच साझा चेकपोस्ट की उपयोगिता को बढ़ाने के उपायों पर भी बातचीत हुई है। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नवीन तकनीकी का सहारा लेने और इसके जरिये अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकने के लिए प्रयास करने पर भी दोनों देश सहमत हो गए हैं। बैठक में सीमा क्षेत्र में मूलभूत ढांचे को मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तृत बातचीत हुई है।

14वीं ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहीं गृह मंत्रालय में ज्वाइंट डायरेक्टर पौसुमी बसु ने पड़ोसी देश के अधिकारियों को भारत की चिंताओं से अवगत कराया है। नेपाली प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे आनंद काफ्ले ने भी अहम मुद्दों पर नेपाल के दृष्टिकोण को साझा किया।

सुरक्षा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी सहयोग

बैठक में दोनों देशों ने केवल सुरक्षा के मुद्दे पर ही विचार-विमर्श नहीं किया, बल्कि आपसी सहयोग को अन्य क्षेत्रों में बढ़ाने को लेकर भी बातचीत की है। भारत पड़ोसी देश को ऊर्जा, तकनीकी सहयोग और मूलभूत ढांचे में निर्माण में सहयोग उपलब्ध कराएगा। दोनों देशों के बीच पारंपरिक धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी है। भारत पड़ोसी देश में नवीकरणीय हरित ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाएगा।

और पढ़े  आज उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: देहरादून और मसूरी में कार्यक्रम

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love