चमोली- नंदानगर में हादसा– घुमकी क्षेत्र में देर रात कार खाई में गिरी, सेना के जवान की मौत

विकासखंड नंदानगर के घुमकी क्षेत्र में देर रात कार के खाई में गिरने से सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरूड़ निवासी संदीप (पुत्र स्व. बच्ची राम गौड़) के रूप में हुई है। संदीप इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था।

बताया गया कि संदीप देर शाम कार से लुन्तरा  की ओर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई पवन उसे खोजने लुणतरा-चरबंग तक गए, लेकिन संदीप का पता नहीं चला। सुबह लुन्तरा के घुघटी नामक स्थान पर खाई में कार दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर संदीप का शव खाई से बाहर निकाला, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर भेज दिया है। संदीप करीब आठ वर्ष से सेना में सेवारत था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका एक साल का बच्चा है। घटना से कुरूड़ गांव में शोक की लहर है।
और पढ़े  देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से फोन पर बात, कहा- आपसी संवाद से दूर की जाएं गलतफहमियां
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…