मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन, कई लोग घायल, जांच शुरू

मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात एक घर पर क्रेन गिर गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की एक बड़ी क्रेन कुरैशी नगर में मध्य रेलवे की पटरियों के साथ एक मकान पर गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी के मलबे में फंसे होने की आशंका नहीं है।

बीएमसी पीआरओ कार्यालय का कहना है, “यह दुर्घटना एक ऑपरेशन के लिए पोक्लेन मशीन का इस्तेमाल करके क्रेन लगाते समय हुई। इस घटना में छह लोग घायल हुए, जिन्हें सायन अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।”
रेलवे की ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त
मध्य रेलवे ने बाद में स्पष्ट किया कि पास में चल रहे एमएमआरडीए के काम के लिए इस्तेमाल की जा रही क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच सिंगल रेलवे लाइन के ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरण पर गिरी। इस रेल लाइन का मुख्य रूप से मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होता है। रेलवे के मुताबिक, हादसे का नियमित ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।
यह घटना एमएमआरडीए के कार्यस्थल पर हुई है। प्राधिकरण ने बताया कि क्रेन गिरने की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
और पढ़े  निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…