नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार

नैनीताल जिले में शुक्रवार को सुबह तक मौसम सामान्य रहा और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी सुबह 9:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में सर्वाधिक 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। कालाढूंगी में 18 मिमी, रामनगर में 14.4 मिमी, नैनीताल में 1 मिमी और बेतालघाट में 1.5 मिमी बारिश हुई। जिले में औसत वर्षा 6.3 मिमी दर्ज की गई है।

बारिश के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आठ मोटर मार्ग बंद हैं। इनमें कूल मोटर मार्ग, गड़िया-घुत्ताधार-बेतालघाट मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग, अंबेडकर ग्राम-रिखोली मोटर मार्ग, भीड़ापानी-महतौली मोटर मार्ग, रुयड़ा-कोटा-कोकड़-हरीशताल मोटर मार्ग, पतलोट-पश्यागांव मोटर मार्ग और पंगोट-देचौरी मोटर मार्ग शामिल हैं। संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी से मार्ग खुलवाए जा रहे हैं।

 

आपदा रिपोर्ट में अब तक छह भवनों के आंशिक क्षति दर्ज की गई है। इसके अलावा 20 आंगन/दीवार क्षति और एक छोटे पशु की हानि की सूचना है। पूर्ण भवन क्षति और बड़े पशु की हानि का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और नालियों की स्थिति भी सामान्य बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बंद मार्गों को जल्द खोलने के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…