एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

Spread the love

हर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग गंगा में डूब गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरफ उनकी तलाश में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने से दोपहर तक उनका पता नहीं चला। शाहजहांपुर जनपद के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17) पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने चाचा विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना व चचेरे चाचा कमल (23) पुत्र सत्यपाल व गांव के अर्जुन (17) पुत्र राजेश प्रजापति के अलावा सहित दस लोगों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट रविवार देर रात पांच बाइकों से पहुंचे थे।

सोमवार भोर में करीब 4:30 बजे पांचाल घाट के उत्तरी बंधा के पास स्नान करने पहुंचे। वहां इनके साथी बाइकों के पास खड़े हो गए। बाकी लोगों गंगा में स्नान करने लगे। योगेश सहित चारों लोग गहरे पानी में जाने लगे तभी बाहर खड़े उनके साथियों व पुलिस कर्मियों ने उन्हें मना किया पर वह नहीं माने और गहरे पानी में चले गए।

देखते ही देखते चारों गोते खाने लगे। यह देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन कुछ ही देर में चारों डूब गए और लापता हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट पहुंच गए। योगेश हाईस्कूल का छात्र था।
उसके परिवार मां सोनी देवी हैं। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई देवेश है। विकास छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईटीआई कर रहा था। कमल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई गुड्डू और अवनीश हैं। मां विमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। बताया गया कि देवेश, विकास व अर्जुन पानी बताशे का ठेला भी लगाते थे। उनके साथ गांव का विक्की भी आया था। वह भी स्नान कर रहा था। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि डूबे हुए चारों लोगों की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाता है।

Spread the love
और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश भारी बारिश की चपेट में, आज इन 46 जिलों में भीषण बरसात का अलर्ट जारी
  • Related Posts

    जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना…


    Spread the love

    IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर…


    Spread the love