UP- पूरा प्रदेश भारी बारिश की चपेट में, आज इन 46 जिलों में भीषण बरसात का अलर्ट जारी

उत्तरप्रदेश में शनिवार और रविवार के दाैरान मानसून अपने पूरे रंग में नजर आया। राजधानी लखनऊ समेत, मध्यांचल और अवध क्षेत्र के साथ ही तराई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली।माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी और अगले चार पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

रविवार को लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में 158, बहराइच में 114, लखनऊ में 100, बिजनाैर में 91 और श्रावस्ती में 85.6 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश के तराई व अन्य इलाके के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
स्कूल हुए बंद
भारी बारिश को देखते हुए रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा। इसके अलावा सीतापुर जिले में भी स्कूल बंद होने की घोषणा की गई है।

अभी और बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास बना कम दबाव के असर से यूपी में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी गतिविधियां और तेज होने और बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फरुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर

 

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फरुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…