अयोध्या-  मणिपर्वत के झूला मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

 

 

सावन के पवित्र महीने में मणिपर्वत पर आयोजित झूला मेले में 15 अगस्त को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान के विग्रहों को झूला विहार कराया और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मणिपर्वत की हरियाली के बीच झूलते रामलला के दर्शन से पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास में डूबा रहा।प्रमुख मंदिरों से भगवान के विग्रहों की 11 भव्य झांकियां मणिपर्वत पहुंचीं। ढोल-नगाड़ों और कजरी गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान को झूला झुलाया। रामलला समेत कई मंदिरों में चांदी के पालने में झूला उत्सव मनाया गया।मेले को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई, पेयजल, चेंजिंग रूम और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है। मेला 28 अगस्त तक चलेगा।

और पढ़े  2026 जन्माष्टमी- कान्हा के जन्म लेते ही छाई काली घटा, इंद्रदेव ने की आगवानी, जन्मभूमि की अलौकिक तस्वीरें
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…