पश्चिमबंगाल: बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

Spread the love

सावन के सोमवार के दिन बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद बंगाल से भी हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में लगी भीषण आग लग गई। जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी। उस समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब मृतकों की संख्या सात हो गई है।
होटल में आग कैसे लगी?
होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

कोलकाता की रहने वाली एक महिला आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रही। उसने होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया। सांस लेना मुश्किल हो गया और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी काफी कठिन था।

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा करने के लिए तारापीठ आए थे।

और पढ़े  म्यांमार में फिर भूकंप से हिली धरती, 3.5 की तीव्रता, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

अग्निकांड पर बंगाल की स्थानीय मीडिया में क्या?

  • बीरभूम के तारापीठ में प्राइवेट होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग।
  • आग सबसे पहले होटल के रिसेप्शन एरिया में लगी।
  • श्रद्धालुओं से खचाखच भरे होटल के अलग-अलग हिस्सों में फैली आग की लपटें।
  • दमकल विभाग के मुताबिक आग के समय तीर्थयात्री सो रहे थे, बंद कमरों में धुआं भरने से घुटने लगा दम।
  • रामपुरहाट से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
  • आग से झुलसे/प्रभावित लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
  • मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटा पुलिस-प्रशासन।

Spread the love
  • Related Posts

    शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

    Spread the love

    Spread the loveकई दिनों से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी और उसकी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने…


    Spread the love

    Wedding- रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने

    Spread the love

    Spread the loveक्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी आखिरकार दुनिया के सामने आ गई है। लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल…


    Spread the love