अयोध्या- राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गुरु वसिष्ठ गुरुकुल के छात्रों का डंका

Spread the love

 

रामचंद्र मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता “गुरु के सहयोग के बिना छात्र का विकास संभव नहीं” में श्री गुरु वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ, अयोध्या के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुकुल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में गुरुकुल के 9 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रों की इस उपलब्धि से गुरुकुल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
विद्यार्थियों की इस सफलता के उपलक्ष्य में श्री गुरु वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामचंद्र मिशन के कोऑर्डिनेटर मनोज श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि निबंध जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में चिंतन, लेखन क्षमता और अभिव्यक्ति का विकास करती हैं।
डॉ. दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों की शानदार उपलब्धि
गुरुकुल की इस उपलब्धि में प्रबंधक डॉ. दिलीप सिंह की भूमिका भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। डॉ. दिलीप सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास की कल्पना अधूरी है। गुरु विद्यार्थी को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही और गलत के बीच अंतर समझाने के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा और संस्कार के समन्वय से प्रतिभा को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं।
डॉ. दिलीप सिंह ने सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनके लिए मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, परिश्रम और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इन विद्यार्थियों ने बढ़ाया गुरुकुल का गौरव
प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सिद्धांत ब्रह्मचारी, सूर्यांश ब्रह्मचारी, अथर्व ब्रह्मचारी, शिवा ब्रह्मचारी, अर्पित ब्रह्मचारी, सौरभ ब्रह्मचारी, हर्षित ब्रह्मचारी और समर्थ ब्रह्मचारी प्रमुख रहे। गुरुकुल के इन विद्यार्थियों ने अपनी लेखन प्रतिभा और विषय की समझ का प्रभावी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाने पर उनके चेहरे पर उत्साह और खुशी देखने को मिली। शिक्षकों एवं गुरुकुल परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने का संदेश
प्रतियोगिता का विषय स्वयं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव ज्ञान, संस्कार और जीवन-दर्शन का मार्गदर्शक माना गया है। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से गुरु के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में श्री गुरु वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के 9 विद्यार्थियों की सफलता ने अयोध्या की शैक्षणिक एवं संस्कार आधारित शिक्षा को गौरवान्वित किया है। गुरुकुल प्रबंधक डॉ. दिलीप सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी गुरुकुल के विद्यार्थी इसी तरह अपनी प्रतिभा के माध्यम से संस्थान और अयोध्या का नाम रोशन करते रहें, यही उनकी कामना है।

और पढ़े  अयोध्या- राजबली यादव और मित्र सेन यादव की अयोध्या में लगेगी भव्य प्रतिमा: सुरेश यादव

Spread the love
  • Related Posts

    UP- बसपा राज में खूब फूले-फले ब्राह्मण नेता, सत्ता जाने के बाद से बढ़ी दूरियां, अब खतरे में सोशल इंजीनियरिंग

    Spread the love

    Spread the loveबहुजन समाज पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग में ब्राह्मणों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। बीते दो दशकों में कई ब्राह्मण नेता बसपा की ताकत बने तो उनके…


    Spread the love

    बड़ा सड़क हादसा: हाथरस में बेकाबू कार पलटी, ड्राइवर समेत 3 की मौत, बच्चा समेत चार घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा…


    Spread the love