उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राम जी बांगरमऊ हरदोई के निवासी थे। अवधेश आलापुर मुरादाबाद और जगतपाल 50 वर्ष बांगरमऊ के निवासी थे। घायलों में गोल्डी 28 वर्ष, राजीव 30 वर्ष, नकश ढाई वर्ष और माया 40 वर्ष शामिल हैं। ये सभी बांगरमऊ हरदोई के निवासी बताए गए हैं। घायलों को तत्काल बागला सिविल अस्पताल हाथरस रेफर किया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलने पर हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को सीधा करके उसमें फंसे मृतकों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को रात में ही बागला सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग नोएडा से बांगरमऊ में किसी गमी में भाग लेने जा रहे थे।