डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान- 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट, जानें..

Spread the love

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का बिगुल बज गया है।  डूसू चुनाव इस बार 18  सितंबर को होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना होगी। डीयू ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।  चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और शपथपत्र भी जमा करना होगा।

नामांकन पत्रों की जांच 10 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे होगी, जबकि विधिवत नामांकित उम्मीदवारों की सूची शाम छह बजे तक जारी की जाएगी। उम्मीदवार 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद उसी दिन शाम पांच बजे अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी।

18 सितंबर को मतदान: डूसू चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। दिन की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी।
डूसू के पदों के लिए नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, कॉन्फ्रेंस सेंटर, बॉटनी विभाग के सामने (गेट नंबर-4), नॉर्थ कैंपस में जमा किए जाएंगे। कॉलेज केंद्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज या विभाग में जमा होंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार, डूसू के निर्धारित नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में रखे सीलबंद बॉक्स में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक डाले जा सकते हैं। केंद्रीय परिषद के नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान से प्राप्त किए जाएंगे।

और पढ़े  आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा': कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। चुनाव के दौरान आचार संहिता, डूसू संविधान, लिंगदोह समिति की सिफारिशों से संबंधित सुप्रीम कोर्ट का निर्णय तथा संपत्ति विरूपण से संबंधित दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश, दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 और एनजीटी के आदेशों का पालन करना होगा।

Spread the love
  • Related Posts

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र- संसद के मानसून सत्र के आज आखिरी दिन लोकसभा में क्या हुआ? जानिए

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा…


    Spread the love