ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने पी लिया जहर, दो की मौत, तीसरे की हालत खतरे से बाहर

Spread the love

पंजाब के नवांशहर के गढ़ पधाना गांव में ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह को ऑनलाइन गेमिंग में कथित तौर पर काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद उसने अपने करीबी दोस्तों 15 वर्षीय परमजीत सिंह और 15 वर्षीय मनिंदर सिंह को जहरीला पदार्थ निगलने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया गया कि तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दिलप्रीत ने देर रात दम तोड़ दिया। मनिंदर का उपचार चल रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि परमजीत और मनिंदर ऑनलाइन गेमिंग में शामिल थे या नहीं। फिलहाल किसी ने घटना के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
दो मोबाइल फोन जांचे, दिलप्रीत का फोन तकनीकी टीम के पास
पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि परमजीत और मनिंदर के मोबाइल फोन की जांच की गई है। दिलप्रीत का फोन लॉक होने के कारण तकनीकी टीम को भेजा गया है। पुलिस के अनुसार फोन को अपने स्तर पर खोलने से उसमें मौजूद डेटा नष्ट होने की आशंका है। पुलिस फोन से ऑनलाइन गेमिंग और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गेमिंग में हुए नुकसान और कथित कर्ज का घटना से कोई संबंध था या नहीं। दिलप्रीत के पिता के भाई विदेश में रहते हैं और वही उसकी देखभाल करते थे तथा आर्थिक मदद भेजते थे। उनके एक-दो दिन में गांव पहुंचने की संभावना है। पुलिस उनसे भी जानकारी लेगी। परमजीत और मनिंदर साधारण परिवारों से थे। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता है।

और पढ़े  PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे सुखबीर बादल, संसद भवन में हुई मुलाकात, केजरीवाल ने कसा तंज

जहरीला पदार्थ कहां से मिला
पुलिस तीनों युवकों के पास जहरीला पदार्थ पहुंचने और उसे निगलने के पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। मोबाइल फोन और अन्य जानकारी से घटना की असल वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    राजनीति में हलचल: जगतार हवारा को पैरोल की सिफारिश कर आप ने चलाया चुनावी बाण, क्या होगा असर?

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंथक मुद्दे एक बार फिर केंद्र में आते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री…


    Spread the love