देहरादून- नंदा की चौकी पहुंचे सीएम धामी, पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सीएम ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुल के एप्रोच रोड की पुनर्निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को इसके संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण के बीच यातायात को सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए। कहा कि एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई की थी। 12 घंटे में इस स्थल पर पुनर्निर्माण पूरा कर लिया गया था। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सामान्य हुई थी और लोगों को राहत मिली। मुख्यमंत्री ने कार्य में लगे अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…