Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी बनी रहने के बाद 13 अगस्त से पूर्वांचल से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा बढ़ते हुए मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण 12 अगस्त तक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 अगस्त से प्रदेश में व्यापक बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

13 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 14 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणी फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से कुछ दक्षिण में बनी हुई है। आने वाले दिनों में इसके प्रभाव और निम्न दबाव क्षेत्र की गतिविधियों के चलते प्रदेश में बारिश का जोर फिर बढ़ सकता है।

और पढ़े  लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…