कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला विमान: ईरान की धमकी के बीच कैसे तुर्किये से निकले?

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने तुर्किये यात्रा के दौरान कथित तौर पर हत्या की धमकी मिली थी। इसके बाद ट्रंप ने कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान को छोड़कर छोटे सी-32ए विमान से गुपचुप तरीके से तुर्किये से बाहर उड़ान भरी। वह इसी कतर से मिले विमान से तुर्किये पहुंचे थे।

पिछले महीने आई रिपोर्ट के अनुसार, कथित धमकी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर से मिले नए विमान के बजाय पुराने बोइंग 747 विमान से यात्रा की थी।

हालांकि, अब वॉशिंगटन पोस्ट की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने एक बार फिर विमान बदल दिया था। पोस्ट ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप को पुराने एयर फोर्स वन विमान से एक कैटरिंग कंटेनर में बाहर निकाला गया। यह कंटेनर ट्रंप को एक छोटे सी-32ए विमान तक ले गया। इसी विमान से उन्होंने ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी।

मीडिया और कुछ अधिकारियों को यह विश्वास दिलाया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति अभी भी पुराने बड़े बोइंग 747 विमान में ही हैं। अंकारा से पुराने विमान में रवाना हुए पत्रकारों से भी खिड़कियों के पर्दे नीचे रखने को कहा गया था।

ट्रंप उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अंकारा में थे। उस समय उन्होंने कहा था कि वह पुराने बोइंग 747 से यात्रा करेंगे, ताकि ब्रिटेन के एक एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सेना के सदस्य नए विमान को देख सकें। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने बताया कि ईरान समर्थित समूहों से मिली धमकी के कारण विमान बदला गया था।

और पढ़े  खटपट?: शाह से मिले 3 मुस्लिम सांसद, जताई समर्थन की इच्छा, तृणमूल के आधा दर्जन बागियों की पसंद BJP

वीडियो में दिखा ट्रंप को ले जाने वाला कैटरिंग ट्रक
वॉशिंगटन पोस्ट ने एक कैटरिंग ट्रक का वीडियो भी साझा किया। यह ट्रक पुराने बोइंग विमान से नीचे उतारा जा रहा था। यह घटना ट्रंप के विमान में जाने के कुछ मिनट बाद की है। वीडियो में कैटरिंग वाहन को छोटे सी-32ए विमान की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। अमर उजाला ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

हालांकि, ब्रिटेन पहुंचने पर ट्रंप बड़े विमान से बाहर निकले। दोनों विमान ब्रिटेन में उतरे थे। इसके बाद ट्रंप को कतर से मिले और नए रूप में तैयार किए गए एयर फोर्स वन विमान में ले जाया गया।यह साफ नहीं हो पाया कि ट्रंप ने छोटे विमान से बड़े विमान में कब और किस तरह सफर बदला।

कतर से मिले विमान की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
विमान बदलने की इस घटना के बाद कतर से मिले विमान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान में पुराने एयर फोर्स वन विमानों में मौजूद कुछ सुरक्षा सुविधाएं नहीं हैं। इनमें मिसाइल रोधी सुरक्षा भी शामिल है।

कतर के शाही परिवार ने पिछले साल यह लग्जरी विमान ट्रंप को दिया था। इससे पहले ट्रंप ने 1990 से एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल हो रहे पुराने बोइंग 747 विमानों की आलोचना की थी। इस विमान को तेजी से सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया। इसके बाद एक जुलाई को ट्रंप ने पहली बार इस विमान से नॉर्थ डकोटा की यात्रा की। इसके बाद यह विमान पहली विदेश यात्रा पर तुर्किये गया।

और पढ़े  आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

व्हाइट हाउस ने विमान की सुरक्षा सुविधाओं का बचाव किया। उसने इसे ‘अत्याधुनिक’ बताया और कहा कि इसमें बेहद उच्च स्तर की सुरक्षा के इंतजाम हैं। अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

    Spread the love

    Spread the love12 अगस्त 2026 साल  का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा…


    Spread the love

    तमिलनाडु के CM का मंच पर दिखा बदला रूप- बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे…


    Spread the love