CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण कोलाघाट में उतारा गया विमान

Spread the love

श्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को खराब मौसम के कारण कोलाघाट में आपात लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर को एहतियातन उतारा गया। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

 

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में उतारना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुए। केशपुर में उन्हें क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर आयोजित एक सभा को संबोधित करना था।

 

कौनसे कार्यक्रमों में होना था शामिल?
केशपुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को बांकुड़ा जिले जाना है। वहां उनकी एक प्रशासनिक बैठक पहले से तय है। अभी यह साफ नहीं है कि वह बांकुड़ा की यात्रा सड़क मार्ग से करेंगे या हवाई मार्ग से। सुबह केशपुर में तेज बारिश के कारण अस्थाई हेलीपैड पर जलभराव हो गया था। इसी वजह से हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में ही उतारना पड़ा।

 

तकनीकी खराबी की भी खबर
इससे पहले कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी समस्या आई थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सवार होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी देखी गई थी। हालांकि तकनीकी टीम ने उसे तुरंत ठीक कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री उसी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे लेकिन मौसम ने उनकी यात्रा में बाधा डाल दी।


Spread the love
और पढ़े  आज सावन का दूसरा सोमवार- जानें जलाभिषेक विधि और पूजा के 4 खास मुहूर्त
  • Related Posts

    सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

    Spread the love

    Spread the love12 अगस्त 2026 साल  का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा…


    Spread the love

    तमिलनाडु के CM का मंच पर दिखा बदला रूप- बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे…


    Spread the love