अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Spread the love

ल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना आधी रात करीब दो बजे की है।

भांकड़ गांव से जागर से लौट रही आल्टो के10 कार कोसी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में हवालबाग विकासखंड के कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद रावत पुत्र खीम सिंह रावत की मौत हो गई। कार में उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश रावत भी सवार थे। दोनों घायल हुए हैं।

देवेंद्र रावत ने बताया कि वह भांकड़ गांव में जागर से लौट रहे थे। कोसी के पास चालक दिनेश रावत को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चालक दिनेश रावत ने मदद के लिए ग्रामीणों को फोन किया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और दोनों घायलों ने आनंद रावत को खाई से बाहर निकाला और बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में चालक दिनेश रावत के कमर में चोट आई है, जबकि देवेंद्र रावत को हल्की चोट लगी है। बेस अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 8 अगस्त को सीएम धामी करेंगे सम्मानित
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    हेमकुंड साहिब- 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रदालुओं ने टेका मत्था

    Spread the love

    Spread the loveहेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्तूबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से…


    Spread the love