सब लूट लिया: इंस्टा पर युवती से दोस्ती की, फिर नशीली पेस्टी खिलाकर बनाए संबंध, यहीं नहीं रुका युवक

बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में युवती ने राजस्थान के एक युवक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती करके दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 2.5 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नरसेना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए राजस्थान के दौसा जिले के ग्राम काच की ढाणी, कीरतपुरा अरनिया निवासी अंकित सिंह राजपूत पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत से दोस्ती हुई। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में आरोपी उसके गांव आया और बातों में फंसाकर खेत पर ले गया।

वहां पेस्टी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मथुरा, वृंदावन, नोएडा और दिल्ली बुलाया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में करीब 2.5 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन वसूल लिए।

 

आरोपी ने उसे राजस्थान भी बुलाया और वहां भी जबरदस्ती की। इस दौरान उसका मोबाइल छीनकर डेटा डिलीट कर दिया। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहा है कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो और फोटो उसके परिजनों और सोशल मीडिया पर भेज देगा। थाना नरसेना पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह राजपूत पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…