दिल्ली में आधी रात हादसा: छत गिरी, पति-पत्नी की मौत, 9 साल का बेटा बाल-बाल बचा, एक पल में उजड़ गया परिवार

Spread the love

त्तर पूर्वी जिला के उस्मानपुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं नौ साल का बेटा बाल बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त 32 साल के टिंकू और उनकी पत्नी 30 साल की उर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दमकल विभाग के मुताबिक रविवार रात करीब 10.31 बजे गावड़ी एक्सटेंशन स्थित हंसराज डेयरी के पास एक इमारत के ढहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों ने पाया कि उनके पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबे से दंपती को बाहर निकाल लिया था। घायलों को तुरंत कैट्स एंबुलेंस से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती अपने बेटे के साथ यहां रहते थे।

शुरुआती जांच में पता चला कि करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली ग्राउंड प्लस फर्स्ट फ्लोर इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दंपति मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  संसद सत्र- हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का 10वां दिन, लोकसभा और राज्यसभा 3 अगस्त तक स्थगित
  • Related Posts

    फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र- सत्र के 11वें दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा फिर स्थगित

    Spread the love

    Spread the loveआज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो रही है। सरकार इस दौरान अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में आज दो…


    Spread the love