Postponed: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के मुख्य अतिथि वाला दीक्षांत समारोह टला, क्या रही वजह? जानें

Spread the love

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला अपना 86वां दीक्षांत समारोह अचानक स्थगित कर दिया है। संस्थान ने कार्यक्रम से करीब 48 घंटे पहले यह फैसला लिया और इसकी वजह ‘अप्रत्याशित परिस्थितियां’ बताई है।

फैकल्टी को जारी किया गया नोटिस

31 जुलाई को फैकल्टी को भेजे गए आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया कि 2 अगस्त को प्रस्तावित 86वां दीक्षांत समारोह फिलहाल टाल दिया गया है। संस्थान ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि छात्रों, उनके परिवारों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

 

अचानक फैसले से छात्र और फैकल्टी हैरान

समारोह को अंतिम समय में स्थगित किए जाने से छात्र और फैकल्टी दोनों हैरान हैं। कई छात्रों ने इस अवसर के लिए अपने परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया था। ऐसे में कार्यक्रम टलने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

क्यों टला समारोह, क्या सीजेपी प्रोस्टेस्ट बना वजह?

एक फैकल्टी सदस्य ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा कि सीजेआई से जुड़े विवाद के बारे में भी सभी को जानकारी थी। कॉकरोच जनता पार्टी ने CJI की ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी का हवाला देते हुए ही अपना गठन किया था। बाद में इस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

फैकल्टी सदस्य के अनुसार विवादों को देखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता इसकी एक संभावित वजह हो सकती है। संस्थान ने आधिकारिक तौर पर केवल ‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’ का हवाला दिया है।

और पढ़े  ब्लैक सी- यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर जहाज के पास हमला, 13 भारतीय नाविक फंसे

नई तारीख का इंतजार

फिलहाल TISS ने छात्रों और शिक्षकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। संस्थान ने कहा है कि दीक्षांत समारोह की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love