Himachal- चंबा में टिप्पर और बस की आमने-सामने टक्कर, हाईवे पर लंबा जाम, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी फंसे

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक टिप्पर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक पूरी तरह बाधित रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टिप्पर और निजी बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि टिप्पर और निजी बस दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
हाईवे पर लगे लंबे जाम का असर बनीखेत में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ा। कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आए और उन्हें काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। यातायात बहाल होने के बाद ही वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। पुलिस ने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
और पढ़े  हिमाचल: दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मिले CM सुक्खू, दीपावली की दीं शुभकामनाएं
  • Related Posts

    भैया दूज: त्योहार पर हिमाचल प्रदेश में आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज सब रहेंगे बंद, अधिसूचना जारी

    हिमाचल प्रदेश में भैया दूज के अवसर पर इस बार सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस त्योहार पर केवल महिला कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि…

    हिमाचल: आसमान से गिरे, हाइटेंशन तारों में अटके; 145 मीटर ऊंचाई पर चार घंटे जिंदगी-मौत से जूझे रूसी पायलट

    हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और मेहड़ गांव के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान के दौरान संतुलन…