आज दिल्ली से चंबा दौरे पर जाएंगे सीएम: मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली से चंबा दौरे के लिए रवाना होंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मिंजर मेले सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सोमवार दोपहर को सीएम शिमला लौटेंगे।
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और विभागीय फेरबदल की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठकों के बाद सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर बदलाव की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक कर सरकार और संगठन के कामकाज का फीडबैक साझा किया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार, रिक्त पदों की नियुक्ति और संगठनात्मक पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। प्रदेश मंत्रिमंडल में वर्तमान में एक कैबिनेट मंत्री का पद रिक्त है, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी लंबे समय से खाली चल रहा है।
ऐसे में मानसून सत्र से पहले इन दोनों पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है। मंत्री पद की दौड़ में कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और ज्वालाजी से विधायक संजय रतन के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। सुंदर ठाकुर के दिल्ली पहुंचने के बाद राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला है। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नए चेहरे को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना भी जताई जा रही है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि सरकार के प्रदर्शन और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण विभागों का पुनर्वितरण किया जा सकता है। राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को नए विभाग मिलने की भी चर्चा है। सरकार के साथ-साथ कांग्रेस संगठन में भी नई नियुक्तियों की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिवों और प्रवक्ताओं की नई सूची जल्द जारी हो सकती है।
आज दिल्ली से चंबा दौरे पर जाएंगे सीएम: मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली से चंबा दौरे के लिए रवाना होंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मिंजर मेले सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सोमवार दोपहर को सीएम शिमला लौटेंगे।
धर्मशाला में नहीं कसौली में होगी पीएसी की बैठक
कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक भी जल्द होने वाली है। पहले यह बैठक धर्मशाला में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसके सोलन जिले के कसौली में करवाने की तैयारी है। हाईकमान से बैठक के लिए तारीख तय करने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे के सामने झुकने नहीं देंगे। चिट्टा बेचकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह…
राजधानी के शहरवासियों को अब घर बैठे प्लंबर, टैक्सी चालक, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मैकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। नगर निगम शिमला इसके लिए घर द्वार जन…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

