Price: कमर्शियल सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती, ATF हुआ महंगा, जानिए दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतें क्या?

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में शनिवार को बड़ी कटौती की गई है। 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम 192 रुपये घटाए गए हैं। वहीं, विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव के अनुसार किया गया है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमतों के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,738 रुपये होगी। पहले इसकी कीमत 2,930 रुपये थी। वहीं, एटीएफ के दाम 110 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 115 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक कटौती है। इससे पहले 1 जुलाई को 183.5 रुपये की कमी की गई थी। वहीं, एटीएफ की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से 1 जुलाई को की गई कटौती का असर खत्म हो गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आज कोलकाता में 19 किलो वाले व्यावसायिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी।
व्यावसायिक सिलिंडर का दाम घटने से रेस्तरां, होटल और चाय की दुकान वालों को सीधा फायदा होगा। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाला व्यावसायिक सिलिंडर अब दिल्ली में अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा। पहले इसका रेट ₹2,930 था।

क्या घरेलू रसोई गैस के दाम भी घटेंगे?
सूत्रों के मुताबिक घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं को पहले की ही दरों पर सिलिंडर मिलेगा। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है।

और पढ़े  गणेश चतुर्थी: पीयूष गोयल के आवास पहुंचे PM मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती, लिया विघ्नहर्ता का आशीर्वाद

पिछली बार कब बदली थी गैस की कीमतें?
इससे पहले 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की थी। इस कमी के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी। वहीं, कोलकाता में दाम 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये पर आ गए थे। पटना में भी 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर 3,227 रुपये हो गई थी। यह वर्ष 2026 में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में दर्ज की गई पहली बड़ी कटौती थी।

व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में 1 जुलाई और 1 अगस्त को हुई दोनों कटौतियां पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद की गई हैं। फरवरी के अंत में संघर्ष शुरू होने के बाद व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर का दाम 1,373 रुपये बढ़कर फरवरी के 1,740.50 रुपये से जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गया था। इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले बाजार मूल्य वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत भी घटाकर 762 रुपये कर दी गई है। पहले इसकी कीमत 808.50 रुपये थी।

हर महीने की पहली तारीख को बदली जाने वाली इन कीमतों का आधार अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और विदेशी मुद्रा विनिमय दर होती हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय कर जैसे वैट के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।

  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…