संसद सत्र- हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का 10वां दिन, लोकसभा और राज्यसभा 3 अगस्त तक स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में आज कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश करेंगे। साथ ही लोकसभा में आज सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा।

 

लोकसभा से जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पारित हुआ

विपक्ष के हंगामे के बीच शुक्रवार को लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। सदन की कार्यवाही के दौरान पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की। हालांकि, नारेबाजी के बीच ही विधेयक को पारित कर दिया गया।

लोकसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही भी 3 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से हंगामा जारी है। विपक्षी सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की अगली बैठक अब 3 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे होगी। राज्यसभा के सभापति ने सदन की कार्यवाही को अगले निर्धारित समय तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

और पढ़े  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना: तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम?
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…