देहरादून- पैर फिसलने से जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने दिखाई बहादुरी, ऐसे बचाई जान

जाखन नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बारिश के बीच 12 वर्षीय बालिका जाखन नदी के तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद छुट्टी पर आए एक फौजी और तीन युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, बालिका अपने साथियों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। बालिका को बहता देख नदी किनारे मौजूद छुट्टी पर आए फौजी अजय कुमार निवासी चंडी प्लांटेशन, और आशुतोष, राहुल और तुषार, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी लालतप्पड़, ग्राम माजरी ग्रांट ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

 

घटना के बाद ग्राम प्रधान निशा देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने अजय कुमार और उनके साथियों के साहसिक एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी और संवेदनशील लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। ग्रामीणों ने भी सभी युवकों की बहादुरी की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…