जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए घातक साबित हो रहा है। पहले अमेरिका-कनाडा और अब यूरोप के कुछ देशों में जंगलों की आग ने आम जनजवीन को गहराई से प्रभावित किया है। आलम यह है कि दक्षिण-पश्चिम यूरोप में चार लाख से ज्यादा लोगों को खतरे वाली जगहों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जंगलों की इस आग से न सिर्फ बड़े हिस्से में संपत्तियों, बल्कि जानवरों और मवेशियों की जान जाने का बड़ा खतरा पैदा हो रहा है।
क्या होते हैं आग के बादल, जिनसे दहला यूरोप?
फायर क्लाउड एक बेहद खतरनाक और विशाल तूफानी बादल होते हैं, जो सीधे तौर पर भयंकर जंगल में लगी आग से ही पैदा होते हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नासा ने इनकी भयावहता को देखते हुए इन्हें बादलों का आग उगलने वाला ड्रैगन का नाम दिया है।
आग के बादल बनना इतना खतरनाक क्यों?
आग के बादल का बनना धरती में लगी किसी भी आग को बेकाबू बनाने के साथ ज्यादा विनाशकारी भी बना देता है। इसकी चार बड़ी वजहें हैं…
अपना खुद का मौसम तंत्र विकसित करना: जब ये विशाल बादल बनते हैं, तो वे आग के ऊपर अपना खुद का अप्रत्याशित मौसम तंत्र बना लेते हैं। इससे आग के रास्ते में आने वाली कोई भी चीज अपने आप सुलग या जल सकती है।
तेज और अप्रत्याशित हवाएं: ये बादल बहुत ही शक्तिशाली, अनियमित और तेजी से दिशा बदलने वाली हवाएं (अपड्राफ्ट और डाउनड्राफ्ट) पैदा करते हैं। ये तूफानी हवाएं नीचे लगी आग के लिए ऑक्सीजन और ईंधन का काम करती हैं, जिससे आग और तेजी से और हर दिशा में फैलने लगती है।
2. स्पेन
स्पेन में भी आग कई मोर्चों पर भड़की हुई है खासकर मैड्रिड के पश्चिम और पूर्वी तट के साथ वाले इलाकों में। इसके अलावा प्रमुख प्रभावित पर्यटन स्थलों में एविआ, टोलेडो, वैलेंसिया और कास्टेलोन जैसे मशहूर स्पेनिश पर्यटन स्थल इस आग से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
इनके अलावा कैस्टिला-ला मंचा, ग्वाडलजारा, नुलेस, रोबलेडो डी शावेला और विलामैंटा जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी आग का कहर जारी है।
3. अन्य यूरोपीय क्षेत्र
हालांकि ‘आग के बादलों’ का मुख्य कहर फ्रांस में है, लेकिन आग की छोटी घटनाओं ने यूरोप के कुछ अन्य हिस्सों को भी प्रभावित किया है, जिनमें इटली, पश्चिमी जर्मनी और इंग्लैंड शामिल हैं। यहां- आइल ऑफ व्हाइट में हेडन वॉरेन और पीक डिस्ट्रिक्ट का इलाका आग से प्रभावित हुआ है।








