Covid -19 : अतिरिक्त एहतियाती खुराक के लिए आज से बुकिंग शुरू,नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं ।।

Spread the love

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। इसे तीसरी लहर माना जा रहा है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में इसे पांचवीं लहर तक कहा जा रहा है। बहरहाल, कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ जंग में टीके की अतिरिक्त एहतियाती खुराक लेने की बात विशेषज्ञों ने कही है। ऐसे में आइए जानते हैं देश में इस अतिरिक्त टीके को लगवाने के लिए आपको क्या कुछ करना होगा?

कोविन एप पर नए पंजीकरण की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोरोना के एहतियाती टीके के लिए शनिवार से आवेदन शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि जो लोग कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर डोज या ‘एहतियाती खुराक’ लगवाना चाहते हैं, उन्हें कोविन पोर्टल पर नए सिरे से या यूं कहें कि नया पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने/कराने की आवश्यकता नहीं है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टीका लगवाने के इच्छुक ऑनलाइन आवेदन करके स्लॉट बुक कर सकते हैं अथवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने का समय ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को देश के नाम संबोधन में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक लगाए जाने का अभियान 10 जनवरी से शुरू करने का एलान किया था।


Spread the love
और पढ़े  2026 पश्चिम बंगाल चुनाव- बंगाल में पहली बार कमल, हाई वोल्टेज घेराबंदी के बीच BJP की जीत के सात कारण
  • Related Posts

    वियतनाम के राष्ट्रपति लाम पहुंचे भारत,ब्रह्मोस खरीद पर करेंगे बात, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष…


    Spread the love

    बंगाल- असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर निशाना, बोले- BJP को सत्ता मिलने के फैसले का करना होगा सम्मान

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *