Covid-19 – पूरे देश भर में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में मिले 141,985 लाख संक्रमित, 5 लाख के करीब पहुंचे सक्रिय मरीज ।

देश में अब तक कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3071 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1203 ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि पहली बार 02 दिसंबर को कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए थे। वहीं अब तक महाराष्ट्र में इस वेरिएंट के 876 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में 513, केरल (284), गुजरात (204), राजस्थान (291), तेलंगाना (123),  तमिलनाडु (121), कर्नाटक (333), मध्य प्रदेश (9), आंध्रप्रदेश (28), पश्चिम बंगाल (27), हरियाणा (114), ओडिशा (60), जम्मू कश्मीर (3), हिमाचल प्रदेश (1), असम (9), पुडुचेरी (2), गोवा (19), मणिपुर (1), उत्तरप्रदेश (31), चंडीगढ़ (3), मेघालय (4), पंजाब (2), लद्दाख (1), छत्तीसगढ़ (1), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (3) और उत्तराखंड में भी आठ मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
08 जनवरी 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 141,986 नए मामले सामने आए हैं, 285 लोगों की जान गई है जबकि 40,895 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 100,806 का इजाफा हुआ है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 472,169 पर पहुंच गया है। इस समय महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 145,198 मामले सक्रिय हैं, कर्नाटक में 30,142, तमिलनाडु में 30,817, पश्चिम बंगाल में 51,384 और दिल्ली में 39,873 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

और पढ़े  डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ₹1.12 करोड़ ठगे: आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार, क्या है मामला?
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…