अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ..

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षित युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है, इसमें विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अलावा छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना प्रारम्भ की गई है, जिससे हमारे मेधावी छात्र छात्राएं निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सेलेक्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रोजगार के साथ-साथ भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को विश्व स्तर का सिटी बनाने के लिए कृतसंकल्प है। वर्तमान में सरकार की लगभग 16000 करोड़ की योजनाएं अयोध्या के विकास के लिए चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने नगर के प्रथम चरण के 10 चौराहों पर आटोमैटिक सिग्नल सिस्टम और 14 प्रमुख चौराहों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम तथा 6 मुख्य चौराहों पर बीएमएस वैरियएबल मैसेज साइन की स्थापना तथा 4 प्रमुख स्थानों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा का लोकार्पण तथा राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत रू0 49.74 करोड़ की इन्टलिजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आदि का लोकर्पण तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अयोध्या धाम से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर विकसित किये जाने वाली आवासीय योजना कलश कुंज का शिलान्यास किया गया।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…