दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत की अनोखी पहल ।।

Spread the love

अयोध्या के दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत की अनोखी पहल।जनपद के ग्रामीणों के बीच अलाव के सहारे संविधान की रक्षा तथा समाजवादी नीतियों व विचारों तथा सपा द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्रामसभा बासुदेवपुर में अलाव जलाकर चौपाल लगाया।इस दौरान पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने की जगह छुट्टा जानवरों द्वारा किसानों की हरी-भरी खेती जानवरों द्वारा चट कर दी जाती हैं और हमारे किसान भाइयों की आए तो नहीं बढ़ी लेकिन भुखमरी जरूर आ गई। जनता को 45 माह लूटने वाली भाजपा सरकार चुनाव नजदीक आते ही तरह-तरह के लुभावने रेवड़ियां बांटने का काम कर रही है। झूठा लोकार्पण करने से तो अच्छा था यह जनता से किए गए वादे को निभा देते आज उत्तर प्रदेश में सड़कों पर चलना दूभर हो गया है बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं लेकिन सरकार उसको ना बनवा कर लोकार्पण करने में मशगूल है।जब से हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया ने घोषणाएं की हैं। हर घर की 300 यूनिट बिजली फ्री, किसानों की सिंचाई फ्री, 10 लाख युवाओं को रोजगार, एक करोड़ महिलाओं को 1500 रुपया प्रति माह समाजवादी पेंशन, बेटियों को कन्या विद्याधन 50 हजार रुपया, आदि तमाम घोषणाएं करने के बाद भाजपा सरकार की नींद हराम हो गई है।आज संविधान खतरे में है इसकी रक्षा तथा सुरक्षा के लिए हम सब को एकजुट होकर हमारे आदरणीय अखिलेश भैया के हाथों को मजबूत करने का काम करें और यही हमारी गरीब जनता 2022 के चुनाव में मुंगेरीलाल के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

और पढ़े  शूटर ढेर: पश्चिम से पूर्वांचल तक, डॉन मुन्ना बजरंगी के गैंग में भी रहा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक

    Spread the love

    Spread the loveस्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *