West Asia- अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं रात किए हवाई हमले, होर्मुज की सुरक्षा का दिया हवाला

रान के साथ चार महीने से अधिक समय से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नया दावा किया है। उन्होंने बीते 10 दिनों से जारी बमबारी की तरफ संकेत करते हुए कहा, ईरान तबाही से बचने के लिए बातचीत की कोशिश में है।

 

ईरान के पश्चिमी इलाम प्रांत में हवाई हमले हुए

ईरान की सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के मुताबिक, ईरान के पश्चिमी इलाम प्रांत में हवाई हमले हुए हैं, जो की इराक की सीमा से लगा हुआ है। हमले इलाम प्रांत के चावर और अब्दनान इलाकों में हुए। अब्दनान के गवर्नर ने दिनारकोह इलाके में इन हवाई हमले की पुष्टि की।

लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने खोला नया मोर्चा

अमेरिका ईरान जंग के बीच ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ लाल सागर में एक नया मोर्चा खोल दिया है। हूतियों ने सऊदी अरब की समुद्री नाकाबंदी की घोषणा की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से दूर रहने की चेतावनी दी है। यमन की सबा (SABA) समाचार एजेंसी के अनुसार, चेतावनी मिलने के बाद लाल सागर में छह जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण सऊदी अरब लाल सागर के रास्ते ही अपने तेल को बाजार में भेज रहा था, जिस पर अब खतरा मंडरा रहा है।

अमेरिका ईरान युद्ध होर्मुज पर नियंत्रण की लड़ाई बना

अमेरिका ईरान युद्ध अब होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की लड़ाई बन गया है। इस रास्ते से दुनिया के कुल कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग पांचवा हिस्सा गुजरता है। ओमान के तट के पास मंगलवार तड़के एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। इसके बाद चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा। ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने जलडमरूमध्य में आठ व्यावसायिक जहाजों का रास्ता बदला है और एक को निष्क्रिय कर दिया है। क्षेत्र में तनाव के कारण बहरीन और कुवैत में सायरन बजाकर लोगों को आने वाली मिसाइलों और खतरों के प्रति सतर्क किया जा रहा है।

और पढ़े  नेपाल जलप्रलय के 12 दिन: पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन..
08:17 AM, 22-Jul-2026

पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशें और ट्रंप का रुख

अमेरिका ईरान संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी चल रहे हैं। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान का दौरा किया। उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। शहबाज शरीफ ने बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। पाकिस्तान ने पिछला अस्थायी युद्धविराम समझौता कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर दोबारा हमले शुरू होने से वह समझौता टूट गया था। ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारी बैठक के लिए बेताब हैं, लेकिन जब तक वे सार्थक चर्चा के लिए तैयार नहीं होते, अमेरिका की बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है।

अमेरिका की ओर से ईरान पर 11वीं रात भी एयरस्ट्राइक की गई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 21 जुलाई की रात 8:15 बजे ईरान के खिलाफ लगातार 11वीं रात के सैन्य हमले पूरे कर लिए। इस दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य अभियान केंद्रों, समुद्री क्षमताओं, विमान हैंगर, ड्रोन भंडारण सुविधाओं और सैन्य रसद ढांचे को निशाना बनाया। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों के लिए पैदा हो रहे ईरानी खतरे को कम करना है। सेंटकॉम ने कहा, पिछले तीन महीनों में ईरान ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले 30 से अधिक व्यावसायिक जहाजों पर हमले किए हैं। इन अकारण हमलों ने सैकड़ों निर्दोष नाविकों की जान खतरे में डाली है। ईरानी आक्रामकता के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य व्यावसायिक जहाजों के लिए खुला है। मई की शुरुआत से अमेरिकी सेना ने लगभग 900 व्यावसायिक जहाजों और 45 करोड़ बैरल कच्चे तेल की सुरक्षित आवाजाही में मदद की है।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत, क्या खत्म होगी जंग?
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर